Cue3

Tuesday, August 21, 2018

एशियाड में महिला कुश्ती के इतिहास में भारत को पहला स्वर्ण विनेश ने दिलाया, दूसरे दिन देश ने 3 पदक जीते

विनेश फोगाट ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में भारत को कुश्ती में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में जापान की इरी युकी को 6-2 से हराया। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं वे पहली भारतीय महिला हैं। इसके पहले भारत की ओर से गीतिका जाखड़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। गीतिका ने 2006 दोहा एशियाड में रजत पदक जीता था। विनेश एशियाई खेलों में 2 पदक जीतने वाली दूसरी महिला पहलवान हैं। उनसे पहले गीतिका जाखड़ एशियाई खेलों में 2 पदक जीत चुकी हैं। गीतिका ने 2014 इंचियोन एशियाड में कांस्य पदक जीता था। विनेश लगातार दो एशियाई खेलों में पदक और एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MEQmDg

No comments:

Post a Comment